रेलवे के द्वारा आरपीएफ एसआई व कांस्टेबल के लिए फॉर्म निकाला गया था। जिसका विज्ञापन संख्या 01/2024 तथा 02/2024 है। जिसमे कई अभ्यर्थियों के द्वारा समुचित फोटो व हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया गया है। जिसे सुधारने के लिए 17 जून तक का समय दिया गया है। फोटो हस्ताक्षर सुधार सुचना के अनुसार
सीईएन आरपीएफ 01/2024 एसआई (कार्यकारी) तथा आरपीएफ 02/2024 कांस्टेबल (कार्यकारी) की श्रेणियों के फॉर्म में कतिपय अभ्यर्थियों का फोटो व हस्ताक्षर मानक के अनुरूप नहीं है।
अब आवेदनों की अस्वीकृति से बचने के लिए इन आवेदकों को मानक के अनुरूप नय पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने का अवसर दिया गया है।
आवेदकों को ऄपने यूजर क्रेडेंचियल्स के साथ रेलवे भती बोर्ड्स की वेबसाइट के माध्यम से www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करना होगा। सफल लॉगिन के बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए एक लिंक 15.06.2024 00:00 बजे से 17.06.2024 23:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा। उपलोड नहीं करने अथवा उपलोड करने में असफल रहने वाले आवेदन स्वतः अस्वीकृत हो जायेगा।
नवीनतम नोटिस के लिए वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी गयी है।
ई0 एस0 वर्ल्ड जानकारी ( E. S. WORLD JNANKARI )
