प्रत्याशी घोषित होने के बाद मधुसूदन कुशवाहा ने कहा “आम आदमी पार्टी ने हमारे समाज पर भरोसा जताते हुए मुझे ढाका विधानसभा से चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
अब मैं क्षेत्र की महान जनता की अदालत में आकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा करता हूं।”उन्होंने आगे कहा कि वे जनता की सेवा, पारदर्शी शासन और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। साथ ही, उन्होंने इस अवसर पर पार्टी के ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, अपने चाचा जी, और जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुशवाहा का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें इस जिम्मेदारी के योग्य समझा।
आम आदमी पार्टी द्वारा ढाका विधानसभा में उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल देखी जा रही है। माना जा रहा है कि मधुसूदन कुशवाहा की उम्मीदवारी से आप पार्टी को ग्रामीण और पिछड़ा वर्ग मतदाताओं में नई मजबूती मिल सकती है।
ई0 एस0 वर्ल्ड जानकारी ( E. S. WORLD JNANKARI )
