BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

29 May 2024

पटना : सीएम के निर्देश पर भीषण गर्मी को लेकर 8 जून तक सभी शिक्षण संसथान को बंद रखने का आदेश

बिहार में गर्मी व लू का प्रभाव बढ़ गया है। ऐसे में कई स्थानों से शिक्षकों के बेहोश होने सहित कई तरह की घटनाएं सामने आई है। जिसको लेकर सीएम नितीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन द्वारा सभी जिलाधिकारी को पत्र


लिखकर सभी तरह के शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश निर्गत किया है। पत्र में बताया गया है कि विगत कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ लू (Heat wave) के प्रकोप में बिहार राज्य के अधिकांश जिले हैं। कतिपय जिलों में यथा गया, औरंगाबाद, कैमूर में तापमान 46°C से भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। यही स्थिति कमोबेश अन्य सभी जिलों की भी है । दिनांक 29.05.2024 को आहूत आपदा प्रबंधन समूह ( CMG ) की बैठक में IMD (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) के प्रतिनिधि के द्वारा यह अनुमान बताया गया है कि ऐसी स्थिति 8 जून, 2024 तक बने रहने की संभावना है। अतः यह निर्णय लिया गया है कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (कोचिंग संस्थान सहित ) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 मई, 2024 से 8 जून, 2024 तक शिक्षण कार्य बन्द रखा जाए। ताकि भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाया जा सके। अतएव भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 929 / आoप्रo दिनांक 04.04.2024 के माध्यम से निर्गत गाईडलाईन तथा इस संबंध में विभिन्न विभागों के द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) / मार्गदर्शिका के अनुरूप कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए ।