BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

28 March 2025

सिकरहना : ढाका (21) विधायक पवन कुमार जायसवाल बने कारा सुधार समिति के सभापति


ढाका विधायक पवन कुमार जायसवाल को कारा सुधार समिति का सभापति बयाना गया है। जायसवाल को सभापति बनाए जाने पर विधान सभा सहित पूर्वी चम्पारण जिले में ख़ुशी की लहर है। इससे कारा के कैदियों की स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इनके साथ ही प्रमोद कुमार सिन्हा (10) स वि स, मो अंजार नईम (52) स वि स, मीना कुमारी (34) स वि स, श्यामबाबू प्रसाद यादव (17) स वि स, राम विशुन सिंह (197) स वि स, मुरारी प्रसाद गौतम (207) स वि स को कारा सुधार समिति का सदस्य बनाया गया है। ढाका विधायक श्री जायसवाल (21) स वि स इस समिति के सभापति एवं सभा सचिव इसके सचिव होंगे। इस समिति का कार्यकाल अप्रील 2025 से सत्रहवीं बिहार विधान सभा के कार्यकाल तक होगा।


बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा के द्वारा विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य सञ्चालन नियमावली के नियम 59 के तहत वित्तीय वर्ष 2025 - 2026 के लिए यह गठन किया गया है। जिसमे समिति मुख्यतः निम्नांकित बिन्दुओं के संबंध में विचार-विमर्श कर अनुशंसा के साथ प्रतिवेदन दे सकेगी :-


1. यह समिति राज्य के विभिन्न काराओं के लिए बजट आवंटन एवं उसके व्यय की सम्परीक्षा करेगी


2. कैदियों के कल्याण के लिए लागू योजनाओं तथा उनकी आजीविका एवं वहाँ आपूर्ति किए जाने वाली क्रय सामग्री की समीक्षा कर सकेगी


3. राज्य के काराओं के कैदियों की मनः स्थिति एवं उनके व्यवहार में सकारात्मक सोच को जागृत करने के लिए किये जाने वाले उपायों की समीक्षा कर सकेंगी और सुझाव दे सकेगी;


4. कारा में कैदियों की क्षमता, कारा के रख-रखाव एवं कैदियों की सुरक्षा का सम्परीक्षण कर सकेंगी ;


5. कैदियों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं एवं पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था का सम्परीक्षण कर सकेगी


6. कैदियों के न्यूनतम मानवाधिकार की गारंटी कैसे मिले, उनके साथ कोई अमानवीय व्यवहार न हो, इसे सुनिश्चित करने का उपाय सुझा सकेगी;


7. महिला कैदियों एवं बाल कैदियों के अधिकार एवं उनके शिकायतों का सम्परीक्षण कर सकेगी


8. राज्य की काराओं एवं बंदियों के लिए चलाए जा रहे सुधार कार्यक्रमों की समीक्षा कर सकेगी


9. राज्य की काराओं में बंदियों से मुलाकातियों की व्यवस्था के संस्थागत स्वरूप की जाँच कर सकेगी एवं उसके सुधार हेतु अपनी अनुशंसा दे सकेगी,


10. समिति अन्य ऐसे कृत्य कर सकेगी जो उसे सभा या अध्यक्ष द्वारा समय-समय पर सौंपे जा सकेंगे