BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

25 June 2024

बिहार में आज से 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 बिहार में आज से 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून उत्तरी सीमा के रक्सौल को कवर कर चुका है. इसके एक-दो दिनों में प्रदेश के दूसरे जिलों में में पहुंचने की संभावना है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज, भागलपुर, बांका और आसपास के हिस्सों में बारिश हो सकती है.


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके सुमन के अनुसार एक से दो दिनों में तेज वर्षा और वज्रपात की संभावना है. वहीं, 25 से 27 जून तक राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है.


25 जून को उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. (✍️SPC)