BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

25 November 2024

घोड़ासहन : पैक्स चुनाव की तैयारी जोरो पर, वोटरों को रिझाने में लगे प्रत्याशी 

 घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 

पैक्स चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। 27 नवम्बर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी वोटरों को अपने अपने पक्ष में करने के लिए जोर आजमाईस कर रहे हैं। प्रत्याशियों के द्वारा कहीं रिश्ते की कही दोस्ती की दुहाई देते हुए अपनी तरफ वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। पैक्स चुनाव की अहमियत लोगो को समझ में आने लगी है। जिसके कारण प्रत्याशियों की संख्या काफी बढ़ गयी है। प्रत्याशियों के कारण मतदाता परेशान हो रहें हैं। सुबह से लेकर रात 08 बजे तक प्रत्याशी मतदाताओं के दरवाजे खुलवाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। स्थानीय चुनाव होने के कारण सभी प्रत्याशी अपने ही दिखाई पड़ते हैं।  जिसके कारण मतदाता कसमकस में पड़ गए हैं। लोक लुभावने वादे करके जितने वाले प्रत्याशियों को इस बार मतदाता सबक सिखाने के मूड में हैं। पैक्स में जीत हासिल करके लोगो से किये गए वादे को धरातल पर नहीं उतारने से क्षेत्र के नाराज मतदाता परिवर्तन लाने के मूड में भी दिखाई दे रहें हैं। विदित हो पैक्स के पूर्व चुनाव में जीते हुए प्रतिनिधियों के द्वारा वोटर लिस्ट में अपने मन मुताबिक लोगो का नाम जोड़ने की बात भी चर्चा में है। इसमें भी मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण वोट खरीद फरोख्त भी किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ईधर प्रशासन भी स्वच्छ और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस लिया है। स्थानीय प्रशासन के द्वारा बूथों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि आखिर ताज किसके सर पर सजता है।