BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

29 October 2024

मोतिहारी : आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के सरकारी क़्वार्टर पर छापेमारी, 22 बोतल कीमती अंग्रेजी शराब बरामद

मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर DySP के नेतृत्व में RPF इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के यहाँ छापामारी की गयी। जहाँ से 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। वही 8 बोतल शराब खिड़की से नीचे फेंका देखा गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर आरपीएफ इंस्पेक्टर भाग गए।

इस घटना के बाद साफ सामने आ गया है कि जिसके कंधे पर शराब को रोकने की जिम्मेवारी है, वही इस धंधे में लिप्त नजर आ रहा है। बिहार में पूर्ण शराब बंदी है। बावजूद इसके चहुओर शराब मिलने की पुष्टि भी हो रही है। इस घटना ने यह भी सिद्ध कर दिया है कि शराब बंदी को विफल बनाने में कही न कही सरकारी कर्मी भी लिप्त है।

घटना पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी टाउन थाना क्षेत्र की है। जहाँ आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के क़्वार्टर से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरपीएफ इंस्पेक्टर गुप्ता के सरकारी क़्वार्टर में भारी मात्रा में शराब इकट्ठा किया गया है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की गयी और छापेमारी की गयी। जिसके बाद इंस्पेक्टर गुप्ता के क़्वार्टर से 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही करीब 94 हजार नगद भी बरामद किया गया है। हलाकि इंस्पेक्टर फरार बताया जा रहा है। जिसको लेकर छापेमारी भी की जा रही है।