घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण
घोड़ासहन में शिक्षा और प्रेरणा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब लक्ष्य डिफेंस एकेडमी के बैनर तले स्थानीय हाई स्कूल मैदान में सिपाही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य हाल ही में बिहार सिपाही परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
इस बार परीक्षा में क्षेत्र की सात बेटियों और एक बेटे ने सफलता हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। सफलता हासिल करने वाले छात्रों में अभिमन्यु कुमार, अंजू कुमारी, अमृता कुमारी, मोनी कुमारी, रेनू कुमारी, प्रीति कुमारी, छोटी कुमारी, मुस्कान कुमारी का नाम शामिल है, जिन्होंने घोड़ासहन के लक्ष्य डिफेंस एकेडमी से तयारी के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ढाका विधायक पवन जायसवाल रहे। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने ना सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि उनके अभिभावकों को भी मंच पर आमंत्रित कर उन्हें भी बधाई दी, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दिया।
विधायक जायसवाल ने इस अवसर पर लक्ष्य डिफेंस एकेडमी के संचालक की सराहना करते हुए कहा, "यह संस्थान आज युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है। यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राएं पुलिस और सेना जैसी सेवाओं में जाकर देश सेवा कर रहे हैं, यह हम सबके लिए गर्व की बात है।"
कार्यक्रम के मौके पर विधायक के अलावें प्रखंड प्रमुख, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण लोगो के साथ साथ परीक्षा की तयारी कर रहे छात्रगण उपास्थि रहे।
ई0 एस0 वर्ल्ड जानकारी ( E. S. WORLD JNANKARI )
