BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

02 August 2025

घोड़ासहन के समनपुर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन, 2 से 6 अगस्त तक रोटेशन पर मिलेगी बिजली

घोड़ासहन के समनपुर पावर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 2 अगस्त से 6 अगस्त तक घोड़ासहन प्रखंड के सभी पंचायतों के गांवों में बिजली की आपूर्ति रोटेशन के आधार पर की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि सबस्टेशन में वर्तमान में स्थापित 5 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। अपग्रेडेशन के दौरान बिजली आपूर्ति वैकल्पिक फीडरों से की जाएगी, जिससे समनपुर, कदमवा, जमुनिया, लौखांन, गुरमिया, भेलवा, झरोखर, कवैया, श्रीपुर, घोड़ासहन उत्तरी व दक्षिणी सहित सभी पंचायतों के गांवों में बिजली कुछ समय के लिए रोटेशन के अनुसार दी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह अपग्रेडेशन कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति और अधिक बेहतर, स्थिर एवं निर्बाध होगी।