न्यूज़ डेस्क। पताही। पूर्वी चम्पारण
बंधन्याकरण प्रक्रिया में डॉ. राहुल कुमार, एएनएम सुजाता कुमारी, लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार, काउंसलर निशा कुमारी एवं ओटी असिस्टेंट कुणाल कुमार की अहम भूमिका रही। सभी चिकित्सा कर्मियों ने समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। डॉ. प्रसाद ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से सरकार द्वारा यह योजना सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क चलाई जा रही है। विशेष रूप से ठंड के मौसम में बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं की संख्या में वृद्धि देखी जाती है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
ई0 एस0 वर्ल्ड जानकारी ( E. S. WORLD JNANKARI )
