हिन्दी जानकारी डेस्क / मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।
मोतिहारी। जिला प्रशासन के तत्त्वावधान में गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बुधवार को स्क्रीनिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। शहर स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित स्क्रीनिंग में सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।स्क्रीनिंग के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के साथ पारंपरिक लोकशैलियों पर आधारित मनोहारी और आकर्षक कलात्मक प्रस्तुतियाँ दीं। निर्णायक मंडल ने विभिन्न विधाओं में प्रस्तुत कार्यक्रमों का सूक्ष्म मूल्यांकन कर चयन किया। निर्णायक मंडल में मुंशी सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार, वरीय संस्कृतिकर्मी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, संजय पांडेय, गुलरेज शहजाद एवं अभय अनंत शामिल रहे। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के मीडिया प्रभारी शकील अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विदित हो कि राष्ट्रगान के लिए चयनित टीमें आज गांधी मैदान, समाहरणालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, जिला परिषद, गांधी संग्रहालय, नगर निगम कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित टीमें गणतंत्र दिवस की संध्या में महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
ई0 एस0 वर्ल्ड जानकारी ( E. S. WORLD JNANKARI )
