BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

27 January 2026

पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान

काल्पनिक तस्वीर

मोतीहारी (पूर्वी चंपारण) देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर मंगलवार 27 जनवरी 2026 को पूर्वी चंपारण जिले में भी साफ़ देखने को मिला। सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अधिकांश शाखाओं में कामकाज ठप रहा, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुपए पैसे के लिए लोग ईधर उधर का चक्कर लगाते दिखे। 


क्यों हुई बैंक हड़ताल? :

बैंक कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर यह हड़ताल की गई। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि सप्ताह में पाँच कार्य दिवस (Five Day Work Week) लागू करना, ताकि शनिवार को भी पूर्ण अवकाश मिले। अभी के समय में 2रा और 4था शनिवार ही बंद रहता है। यूनियनों का कहना है कि इस मांग को लेकर कई बार बातचीत हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं निकल पाया, जिससे कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।


पूर्वी चंपारण में क्या रहा हाल? :

जिले के SBI, PNB, Bank of Baroda, Union Bank, Canara Bank समेत अधिकांश सरकारी बैंक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, शाखा स्तर की ग्राहक सेवाएँ या तो पूरी तरह बंद रहीं या बेहद सीमित रहीं। सुबह से ही बैंक शाखाओं के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई, लेकिन हड़ताल की सूचना मिलने पर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।


निजी बैंकों में राहत :

हालांकि निजी क्षेत्र के बैंक जैसे HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank की शाखाएँ सामान्य रूप से खुली रहीं, जिससे कुछ उपभोक्ताओं को राहत मिली।


डिजिटल सेवाएँ रहीं चालू :

हड़ताल के बावजूद UPI, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग, NEFT / RTGS / IMPS, ATM सेवाएँ जारी रहीं। हालांकि कुछ इलाकों में ATM में नकदी की कमी की शिकायतें भी सामने आईं।


पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल के कारण आम जनता, छोटे व्यापारियों और बुजुर्ग उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर और बढ़ सकता है।