BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

27 January 2026

समृद्धि यात्रा में CM नीतीश का बड़ा ऐलान, महिलाओं को जल्द मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, बिहार को अगले 5 साल में बनाएंगे विकसित राज्य

मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री मधुबनी जिले पहुंचे, जहां उन्होंने विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी। इस दौरान उन्होंने 298 करोड़ रुपये की लागत से 101 नई योजनाओं का शिलान्यास और 93 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 294 योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करते हुए दोहराया कि अगले पांच वर्षों में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता रोजगार, आय और महिला सशक्तिकरण है।

महिला सशक्तिकरण पर बड़ा कदम :

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए पहले ही महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है। अब सरकार अगला बड़ा कदम उठाने जा रही है। उन्होंने ऐलान किया कि महिलाओं को रोजगार बढ़ाने के लिए जल्द ही 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।


सात निश्चय-3 की तैयारी :

मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में ‘सात निश्चय-3’ लागू किया जाएगा, जिसके तहत सात प्रमुख बिंदुओं पर काम होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें ‘दोगुना रोजगार और दोगुनी आय’ सरकार का मुख्य फोकस रहेगा।


केंद्र सरकार के सहयोग का ज़िक्र :

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 के बजट में बिहार को सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष आर्थिक सहायता दी गई। वहीं फरवरी 2025 के बजट में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट स्थापना और पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इन सभी सहयोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।