BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

15 December 2019

भारत : नागरिकता कानून पर पहली बार बोले PM मोदी- कपड़ों से पता चलता है किसने आग लगाई

* नागरिकता कानून पर पहली बार बोले पीएम

* बिरोधी पार्टियों की चलती नहीं है, इसलिए आग लगा रहे हैं
* आग लगाने वाले कौन है, उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है 



पीएम नरेंद्र मोदी 
झारखंड के दुमका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर पहली बार बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी का विरोध करते-करते सीमाएं लांघ देती है। नागरिकता बिल के खिलाफ कांग्रेस और उसके साथी हो-हल्ला मचा रहे हैं, तूफान खड़ा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं। ये जो आग लगा रहे हैं, टीवी पर जो उनके दृश्य आ रहे हैं, ये आग लगाने वाले कौन हैं, उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संसद ने नागरिकता से जुड़ा एक बदलाव किया, ताकि पड़ोसी देश में रहने वाले हिन्दुओं, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन को नागरिकता मिल सके। इसके लिए भारत की दोनों सदनों ने बहुमत से बिल पास किया। कांग्रेस और उसके सहयोगी तूफान खड़ा कर रहे हैं। ये आग लगाने वाले कौन हैं, ये उनके कपड़ों से पता चल जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी, हमारा विरोध करने वाले लोगों, अगर समझ सको तो समझो, देश आपकी करतूतें देख रहा है और देश का विश्वास पक्का होता जा रहा है कि मोदी ने, देश की संसद ने, भारत की सरकार ने नागरिकता का कानून बनाकर देश को बचा लिया है।