BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

30 March 2022

MOTIHARI : मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर में बम बिस्फोट से दहशत

मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। 

बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में दो बम धमाका हुआ है। घटना की सूचना पर एसपी डॉ. कुमार आशीष और सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घर से 5 जिंदा बम सहित दो कारतूस बरामद किया है। गनीमत ये रही कि इस बम धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के अगरवा श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में ये बम विस्फोट हुआ है।


घटना के बाद धमाके की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बम विस्फोट की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. कुमार आशीष और सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता के साथ बड़ी संख्या पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई है।  वहीँ घटनास्थल से पुलिस ने पांच जिंदा बम और दो कारतूस भी बरामद किया है। विस्फोट के बाद मकान में किराए पर रहने वाला युवक बैलून फुटने की बात कहते हुए वहां से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक जिस घर में ये धमाका हुआ है, वह वसंत सिंह नाम के व्यक्ति का नवनिर्मित मकान है। जिसके फर्स्ट फ्लोर पर एक परिवार रहता है और दूसरे फ्लोर पर आरोपी युवक किराया पर रहता था। दोपहर बाद छत पर बहुत तेज आवाज होने पर मोहल्ले वालों को सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका हुई। इस बीच मकान में रहने वाला युवक घर से निकला और भाग खड़ा हुआ। तब लोगों को शक होने लगा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो विस्फोट होने की बात सामने आई। वहीं, फरार युवक की पहचान चकिया के रहने वाले विकास यादव के रूप में बताया जा रहा है। घटनास्थल से जोमैटो कम्पनी का एक बैग भी मिला है। पुलिस जोमैटो से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के कमरे की तलाशी ली, तो कमरे से पांच जिंदा सुतली बम मिला। इसके अलावा दो कारतूस भी बरामद हुआ। कमरे की तलाशी में एक पुर्जे पर युवक का नाम लिखा मिला।  जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने बरामद बम को पानी भरे बाल्टी में रखा। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि दो विस्फोट होने की सूचना मिली है। युवक की पहचान भी हो गई है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा।