BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

20 June 2024

शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के अनदेखी के कारण घोड़ासहन बाजार नरक में तब्दील

 


शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के अनदेखी के कारण घोड़ासहन बाजार नरक में तब्दील  है। बारिश कि फुहार पड़ते ही बाजार के मुख्य मार्गों और गली मुहल्लों में जलजमाव और गंदगी से बजबजा उठता है। मुख्य रूप से हाई स्कूल रोड में जलजमाव के कारण स्कूली छात्रा छात्राओं के साथ राहगीरों को भी परेशानीयो का सामना करना पड़ता है।  यह सड़क रेल के अधीन आता है । रेलवे स्टेशन के गढे में बाजार का पानी गिरता है और पुलिया से पानी का निकासी होता है । लेकिन अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण कर अपनी दुकान चलाया जाता है और दुकान से सड़े गले और कचड़े और बहारन फेंका जाता है। जिसके कारण पुलिया पुरी तरह से जाम हो गया है । गढ़े में बरसात के पानी का बहाव नहीं होने के कारण सड़क पर जलजमाव कि स्थिति उत्पन्न हो जाती है । जिस पर न तो शासन प्रशासन कि नजर और न ही जनप्रतिनिधियों का।