BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

15 June 2024

बिहार में पहुंचा मॉनसून, मूसलाधार बारिश का अलर्ट, गरज के साथ चलेगी तेज आंधी

 बिहार में इस तारीख से मूसलाधार बारिश का अलर्ट; गरज के साथ चलेगी तेज आंधी



भीषण गर्मी और लू से बेहाल बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है।  अगले तीन-चार दिनों में मानसून के आगमन के साथ ही उत्तर बिहार में मूसलाधार बारिश होगी।


18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। यह कहना है कि मौसम विभाग का।


डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा शुक्रवार को अगले 19 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अनुकूल मौसमीय स्थिति के प्रभाव से पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी बारिश की संभावना है।



18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के साथ लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। एक-दो दिनों में तापमान लूढक कर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(SPC)