घोड़ासहन : स्वच्छता कर्मियों की बहाली के करीब एक साल बाद भी नहीं होता घोड़ासहन का साफ सफाई
घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों की बहाली की गयी थी। जिसमे झरौखर, कवैया, पुरनहिया, बिजई, घोड़ासहन उत्तरी तथा घोड़ासहन दक्षिणी के लिए बीडीओ बिंदु कुमार की उपस्थिति में ढाका विधायक पवन जायसवाल के द्वारा प्रखंड परिसर में फ़रवरी 2023 में नियुक्ति पत्र भी दिया गया था। स्थानीय लोग बताते हैं कि इसके बावजूद अबतक कही भी साफ सफाई का काम धरातल पर कहीं देखने को नहीं मिला।
इधर नियुक्त कर्मियों के अनुसार बहाली के कुछ माह तक खूब जोर शोर से अभियान चला। परन्तु भुगतान नहीं होने के कारण कर्मियों ने कार्य बंद कर दिया। बताया गया कि फंड उपलब्ध नहीं है।
लोगो का कहना है कि यदि फंड नहीं था तो बहाली ही क्यों की गयी।
ई0 एस0 वर्ल्ड जानकारी ( E. S. WORLD JNANKARI )
