BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

02 July 2024

डुमरिया घाट पुल के पास गंडक नदी के बढ़ते हुए जलस्तर का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा आज पूर्वी चंपारण साइड से

डुमरिया घाट पुल के पास गंडक नदी के बढ़ते हुए जलस्तर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संग्रामपुर अंचल अधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा पंचायत स्तरीय कर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा अंचल अधिकारी से संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई एवं सभी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों की अद्यतन सूची तैयार करा लें।  चिन्हित किए गए आश्रय स्थलों पर आवश्यक बुनियादी सुविधा यथा पेयजल, शौचालय,लाइट इत्यादि की प्रॉपर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए समुदाय किचन के सुचारू रूप से संचालन हेतु सभी जरूरी निर्देश दिए गए। पर्याप्त संख्या में नाव की उपलब्धता, नविको की सूची,गोताखोरों का मोबाइल नंबर रखने का निर्देश दिया गया।  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक कर उनसे सभी जरूरी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया। 

अंचलाधिकारी संग्रामपुर को पीएचसी संग्रामपुर में दवाइयों के स्टॉक इत्यादि के भौतिक सत्यापन के संदर्भ में भी आवश्यक निर्देश दिया गया।