BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

05 July 2024

भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यशाला संपन्न, घोड़ासहन की शिक्षिका डॉ अनीता देवी सम्मानित

सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र हैदराबाद (तेलंगाना) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गयी थी। जिसमे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा में पुतली कला की भूमिका का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। श्री वाई.चंद्रशेखर एवं श्रीमती सौंदर्य मैम के द्वारा Ccrt हैदराबाद में सर्टिफिकेट दिया गया। इसमें आठ राज्यों ने भाग लिया। जिसमे बिहार से पांच शिक्षकों डॉ अनीता देवी (पूर्वी चंपारण), अमर आनंद (सीतामढ़ी), ज्योति श्वेता (समस्तीपुर), अभिजीत आनंद (नवादा), सुरुचि (नालंदा) का चयन इस कार्यशाला के लिए हुआ। संस्थान द्वारा सभी प्रतिभागियों को किताबें, वीडियो सीडी एवं पारम्परिक खिलौने बनाने का किट प्रदान किया गया। सम्मानित होने के बाद क्षेत्र के लोगो ने इन्हे बधाई दी है। बता दें कि पूर्वी चम्पारण की शिक्षिका डॉ अनीता देवी घोड़ासहन प्रखंड में पदस्थापित हैं। इसके पूर्व भी इनकी कई कृतियाँ काफी चर्चा में रहा है। इसको लेकर पहले भी इन्हे कई अन्य सम्मान से सम्मानित भी किया गया है। इस प्रशिक्षण में सम्मानित होने पर घोड़ासहन क्षेत्र के लोगो ने इन्हे बधाईया दी है।