BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

13 July 2024

घोड़ासहन बीडीओ का विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सरकारी कर्मियों का स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। नियमानुसार कुछ अंतराल पर सभी कर्मियों का ट्रांसफर व पोस्टिंग होते ही रहता है। उनके द्वारा लोगो के लिए किये गए कार्यो से अच्छा या बुरा होने का अनुमान लगाते हैं। कुछ का काम होता है और कुछ का काम किसी कारणवश नहीं भी होता है। जो पदाधिकारियों के बातो से नाराज हो जाता है। ऐसे में पदाधिकारियों को व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। यदि किसी काम नहीं भी होता है, तो उसे व्यवहार से खुश रखें। उक्त बाते ढाका विधायक पवन जायसवाल ने पुराने बीडीओ बिन्दु कुमार के विदाई सह नए बीडीओ चंद्र भूषण कुमार के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते कही। विधायक श्री जायसवाल ने पुराने बीडीओ श्री कुमार की सराहना करते फिर से ढाका विधान सभा क्षेत्र में योगदान करने की बात कही। वही नए बीडीओ को भी सम्मान के साथ नियमानुसार काम करने की बात कही। नए बीडीओ श्री कुमार ने भी सही व नियमानुसार काम करने का लोगो को भरोसा दिलाया। वही पुराने बीडीओ भी यहाँ के लोगो कर्मियों के साथ बीते दिनों की याद ताजा कर भाव विभोर हो उठे। मौके पर उन्होंने अपने गायकी से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी मंच पर घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र से अभी दरोगा बने तीन छात्र व एक छात्रा को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ढाका विधायक श्री जायसवाल ने किया जबकि सञ्चालन शिक्षक शाह अकबर ने किया। मौके पर सीओ, बीईओ, बीसीओ, झरौखर थानाध्यक्ष, प्रमुख प्रतिनिधि भोला यादव, उपप्रमुख सुबोध कुमार, पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि उदय जायसवाल, मनोज जायसवाल, बसंत कुशवाहा, प्रभात कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह, नीरज कुशवाहा शिक्षक संतोष सिंह, नुरुल होदा, विजय कुमार सहित प्रभु जायसवाल, आकाश जायसवाल व दर्जनों की संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।