BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

07 July 2024

वैशाली : गोदभराई में गर्भवतियों को पोषण पर मिली जानकारी

-: : - जच्चा बच्चा के पोषण के बारे में मिली जानकारी - : : -

 

वैशाली। आकांक्षी प्रखंड लालगंज में 4 जुलाई से आरंभ हुए संपूर्णता अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के द्वारा अपने गर्भवती महिलाओ को आईसीडीएस से दिए जाने वाले लाभ के बारे में जन आंदोनोलन के रूप में पुरे प्रखंड में गोद भराई मनाया गया। इसके निरीक्षण एवं सहयोग के लिए महिला पर्यवेक्षक सुजाता और पिरामल से पीयूष कुमार ने किया जिसमें विभिन्न तरह के पोषण से संबंधित जानकारी दी गई ,स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई, आयरन फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। गोलियों के सेवन से जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को जोड़ा गया। जिससे उन्हें भविष्य में योजना का लाभ मिल सके और इसकी जानकारी आम जनता तक पहुंच सके।