BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

14 April 2025

घोड़ासहन : टोनवा में ग्लोबल क्लासेज के बैनर तले प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

घोड़ासहन के टोनवा में ग्लोबल क्लासेज के बैनर तले प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। इस वर्ष मैट्रिक व इंटर में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने वाले छात्र व छात्राओं को किया गया सम्मानित। इसमें वर्ष 2025 के बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 404 अंक लाने वाली मनीषा कुमारी तथा 452 अंक लाने वाली आरती कुमारी तथा इसी तरह बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 410 अंक लाने वाली अंजलि कुमारी एवं 416 अंक लाने वाली अर्चना कुमारी के साथ ही रोशनी जायसवाल, सलोनी कुमारी सहित करीब 50 छात्र एवं छात्राओं को जन सुराज के जिला सचिव सह युवा प्रदेश कार्यकारणी समिति सदस्य एडवोकेट मधुसूदन कुशवाहा,  टोनवा के पैक्स अध्यक्ष सुभाष कुमार, झरौखर मुखिया प्रतिनिधि प्रभात कुमार, शिक्षिका मुन्नी देवी, स्थानीय दीनानाथ प्रसाद, शिक्षिका मेडल प्रशस्ति पत्र के साथ साथ स्टडी टेबल, ग्राइंडर मिक्सर से सम्मानित किया गया। वही सबसे अव्वल अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को साइकिल से पुरुस्कृत किया गया।  उपस्थित अतिथि व स्थानीय लोगो ने छात्रों को अग्रिम भविष्य की कामना की वहीं ग्लोबल क्लासेज के डायरेक्टर गोविंदा कुमार, शिक्षक चन्दन मौर्या, सरताज आलम, कृष्णंदन कुमार सहित सभी शिक्षकों की बेहतर शिक्षण कार्य के लिए प्रशंसा किया। मौके पर छात्र छात्रों अभिभावकों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।