BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

16 April 2025

घोड़ासहन में शुरू हुआ विकास कार्य, विधायक पवन जायसवाल की पहल से सड़कों पर लग रहा पेवर ब्लॉक, लेकिन काम की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।

घोड़ासहन क्षेत्र में ढाका विधायक पवन जायसवाल द्वारा शुरू कराए गए विकास कार्यों की झलक अब नजर आने लगी है। उनके द्वारा कही गयी बात धरातल पर दिखने लगा है। शहर की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में आम लोगों को साफ-सुथरी और बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी। पेवर ब्लॉक लगने से सड़क की चौड़ाई तो बढ़ी ही साथ ही एक अतिरिक्त फुटपाथ का निर्माण भी हो गया। जिसे सड़क किनारे पैदल चलने वालों के लिए काफी सहूलियत भी होगी।

 

स्थानीय दुकानदार बताते हैं - " सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लग रहा है यह अच्छी बात है। लेकिन काम बहुत धीरे हो रहा है। रोज़ धूल उड़ती है, दुकान पर ग्राहक नहीं आ पा रहे। हम चाहते हैं कि काम जल्द से जल्द पूरा हो।" वही राहगीरों का कहना है कि "चलने में बहुत दिक्कत हो रही है। जगह-जगह गड्ढे हैं, पैदल चलना थोड़ा मुश्किल हो गया है।" कुछ लोग मानते हैं कि अच्छाई के लिए कुछ कष्ट भी झेलना पड़ता है। हलाकि इस पर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस विकास कार्य को पूरा करवाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके और ढाका विधायक की ये पहल सफल साबित हो।