BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

10 October 2025

घोड़ासहन में गोलियों की तड़तड़ाहट, सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या

घोड़ासहन 

पूर्वी चम्पारण ज़िले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। अहले सुबह लगभग पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में आ गया। बलान सड़क के पास स्थित गुरमिया पकड़िया टोला में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।



मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनिल बिहारी, पिता हीरा राम निवासी गुरमिया पकड़िया टोला, के रूप में हुई है। वे स्थानीय स्तर पर एक सीएसपी सेंटर चलाते थे। जानकारी के अनुसार, अनिल बिहारी गुरुवार की शाम बैंक में नकदी जमा करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शुक्रवार की सुबह

जब वे लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली उनके सिर में तीन जगहों पर लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए जाने के लगभग दो घंटे बाद घोड़ासहन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस देर से कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सुबह-सुबह हुई इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल है। घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या लूटपाट के उद्देश्य से की गई या किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस गश्त और कार्रवाई न के बराबर है।

लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।