BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

25 December 2025

पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार

जितना थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से 8 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अगरवा के रास्ते से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद जितना थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान ग्राम अगरवा के पास से एक साधु के भेष में संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर आते देखा गया। पुलिस टीम ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश दास, पिता जदू लाल राय, निवासी बिजबनी, थाना जितना के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है।


इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस और एसएसबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।