BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

25 December 2025

सीवान : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये घूस लेते सिसवन थाने का दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

 
सीवान जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) कन्हैया सिंह को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की जवाबदेही पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दारोगा कन्हैया सिंह ने सिसवन थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार से उनकी बहन का नाम एक आपराधिक मामले से हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित सुनील कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद पूरे मामले की सत्यता की जांच कर जाल बिछाया गया। नियोजित योजना के तहत मंगलवार को सीवान–रघुनाथपुर मुख्य मार्ग स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास बबलू चाय दुकान पर घूस की रकम लेन-देन का स्थान तय किया गया। जैसे ही दारोगा कन्हैया सिंह ने सुनील कुमार से 40 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी दारोगा को अपने साथ लेकर पूछताछ के लिए ले गई। सूत्रों के अनुसार, आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और आम लोगों का भरोसा कानून व्यवस्था पर बना रहेगा। निगरानी विभाग की ओर से बताया गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।