BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

14 December 2025

रामगढ़वा : हत्या कांड के फरार आरोपी के घर कुर्की, पुलिस की सख्त कार्रवाई

रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हत्या कांड के एक फरार नामजद अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की है।


अंचल पुलिस निरीक्षक, सुगौली के नेतृत्व में रामगढ़वा थाना पुलिस ने हत्या कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त राजू यादव, पिता स्वर्गीय रामजी यादव,

निवासी भैंसरा, थाना रामगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण के विरुद्ध यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।


न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



मौके पर सुगौली पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय के साथ रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल रहे।