BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

14 December 2025

घोड़ासहन : जमुनिया ग्राम के पास अरुणा नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी, पहचान अब तक नहीं

 


पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत झरौखर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया वार्ड संख्या 8 के पास अरुणा नदी में एक अज्ञात शव दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नदी में देखे जाने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा झरौखर थाना को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुँचने की तैयारी में है। थाना पुलिस के पहुँचने के बाद शव को नदी से बाहर निकाला जाएगा, जिसके पश्चात मृतक की पहचान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।