BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

18 January 2026

23 जनवरी तक निपटा लें बैंक के जरूरी काम, उसके बाद 4 दिनों तक बंद रहेंगी शाखाएं

हिन्दी जानकारी डेस्क।  

प्रतीकात्मक तस्वीर 

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगातार चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने वाली हैं, जिससे आम ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते अपने सभी जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे कर लेना ही समझदारी होगी।


जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी (शुक्रवार) को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसके बाद सीधे 28 जनवरी को ही बैंक शाखाएं दोबारा खुलेंगी। इस बीच अलग-अलग कारणों से बैंकों में लगातार अवकाश रहेगा।

24 जनवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

25 जनवरी को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा।


इस तरह कुल मिलाकर लगातार 4 दिनों तक बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं हो पाएगा। नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट, केवाईसी जैसे कार्य प्रभावित रहेंगे। हालांकि, इस दौरान एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सीमित रूप से चालू रह सकती हैं, लेकिन शाखा से जुड़े सभी काम ठप रहेंगे। बैंक ग्राहकों 23 जनवरी तक अपने सभी जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा लें, ताकि लंबा इंतजार और परेशानी से बचा जा सके।