BREAKING: 🔥 पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान 🔥 गिरफ्तारी के साथ गरिमा खत्म नहीं होती, आरोपी की फोटो खींचकर मीडिया में दिखाना Article 21 का उल्लंघन : राजस्थान हाई कोर्ट 🔥 दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू किया 🔥 चीन के साथ तनाव, शक्सगम घाटी (Shaksgam Valley) पर दावे को लेकर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 🔥 आतंकवाद के खिलाफ बिहार की बड़ी तैयारी, ATS के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय 🔥 सिर्फ मोटापा नहीं, जान भी ले सकता है फास्ट फूड, एक्सपर्ट से ले सलाह 🔥 पूर्वी चम्पारण : जितना थाना क्षेत्र में पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो गांजा के साथ साधु के भेष में एक तस्कर गिरफ्तार 🔥 पूर्वी चम्पारण लायंस क्लब द्वारा अखबार विक्रेताओं के बीच कम्बल का वितरण 🔥 तेहरान में हिंसा का तांडव, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आदेश, 217 मौतों का दावा 🔥 आदापुर में खाद दुकान पर छापेमारी, घर को बनाया गया था अवैध खाद गोदाम 🔥 बिहार में बर्फीली ठंड का सितम जारी, पटना समेत 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट 🔥

18 January 2026

घोड़ासहन : टी आर एम पी हाई स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त चश्मा व ऑपरेशन सुविधा

हिन्दी जानकारी डेस्क /सिकरहना /घोड़ासहन।

लोगों की आंखों की जांच करते आई हॉस्पिटल छपरा के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक
घोड़ासहन। प्रखंड स्थित ठाकुर राम मथुरा प्रसाद हाई स्कूल परिसर में रविवार को एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल छपरा के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान जिन लोगों में नजर की समस्या पाई गई, उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावें दवा भी मुफ्त दिया गया। वहीं, जिन मरीजों की आंखों की स्थिति गंभीर पाई गई और ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई, उन्हें इसी 27 जनवरी को अस्पताल ले जाकर पूरी तरह मुफ्त ऑपरेशन कराए जाने की भी योजना है। इसके लिए मरीजों की सूची तैयार की जा रही है और आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।


शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की अच्छी-खासी भागीदारी देखी गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण इलाकों में बेहद जरूरी हैं, जहां आर्थिक स्थिति के कारण लोग समय पर इलाज नहीं करा पाते। इस सामाजिक पहल के लिए स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभार्थियों ने अशोक कुमार जायसवाल ब्लैक फ़ॉरेस्ट व उदय जायसवाल के साथ आयोजक मंडल और आई हॉस्पिटल के डॉक्टर वसीम अकरम, डॉक्टर उदय कुमार, डॉक्टर बंधू सिंह के साथ पुरे चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया। लोगों ने मांग की कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिल सके।

🌸
🌼
🌸
🌼
🌸
Saraswati Mata

🌼 बसंत पंचमी 🌼

🙏 सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏

माँ सरस्वती की कृपा से
आपके जीवन में
ज्ञान, बुद्धि और सफलता
सदैव बनी रहे।

यह पावन बसंत
नई ऊर्जा और नई रोशनी
लेकर आए।

📚 🎶 🌸 🕉️ 🌸 🎶 📚