घोड़ासहन। थाना क्षेत्र में दर्ज पांच अलग-अलग कांडों में जब्त कुल 1044.30 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई राजस्व पदाधिकारी, घोड़ासहन के समक्ष नियमानुसार संपन्न हुई। विनष्टीकरण की कार्रवाई घोड़ासहन थाना कांड संख्या 385/25, 448/25, 392/25, 435/25 एवं 439/25 से संबंधित जब्त शराब की थी। अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त शराब को नष्ट किया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध शराब के कारोबार
के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न मामलों में जब्त शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।
ई0 एस0 वर्ल्ड जानकारी ( E. S. WORLD JNANKARI )
