29 March 2026
घोड़ासहन के चीरप्रतीक्षित दो पोखरों का होगा कायाकल्प, डाकबंगला बनेगा ऑडिटोरियम
पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास को लेकर एक बड़ी पहल शुरू हुई है। इसी क्रम में उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार और जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने विभिन्न विकास योजनाओं का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोस्ट ऑफिस के पास स्थित पोखरा, गुदरी बाजार के पोखरा और घोड़ासहन बाजार स्थित डाकबंगला परिसर में प्रस्तावित ऑडिटोरियम-सह-पुस्तकालय निर्माण स्थल का जायजा लिया गया।
By
INFORMATION
17 February 2026
हत्या के प्रयास मामले का वांछित गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत
जानकारी डेस्क /पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास मामले के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी रामगढ़वा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गयी। जानकारी देते थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की पंचभेड़िया गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मार पीट हुआ था। जिसमे एक नामजद अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर
By
INFORMATION
15 February 2026
शिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तो ने मंदिरों में किया जलाभिषेक
ई0 एस0 वर्ल्ड जानकारी /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।
शिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों ने जगह जगह मंदिरों में जलाभिषेक किया। घोड़ासहन प्रखंड के अधिकांश पंचायतो में अवस्थित शिव मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। घोड़ासहन बाजार के डाकघर के पास स्थित शिवालय में युवाओ के द्वारा भंडारे में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। अमवा के अमवा धाम पर ग्रामीण आयोजकों द्वारा मेला का आयोजन किया गया। वही मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक भी किया गया। ईधर प्रतिवर्ष की तरह घोड़ासहन के पुरानी धर्मशाला से शिव बारात निकाली गयी। जो जोड़ा मंदिर, वीरता चौक, बाजार, सरस्वती चौक, डाकघर, भगत सिंह चौक, भगवानलाल चौक होते हुए पुरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दरम्यान जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा शरबत और फलाहार का व्यवस्था भी किया गया। पुरे कार्यक्रम के दौरान घोड़ासहन पुलिस मुस्तैद रही।
By
INFORMATION
03 February 2026
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में कार्यशाला आयोजित
जानकारी डेस्क /रक्सौल /पूर्वी चम्पारण। 03 फरवरी 2026
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मानव व्यापार (ट्रैफिकिंग), बाल यौन शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसएसबी 47वीं वाहिनी रक्सौल एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
By
INFORMATION
30 January 2026
पूर्वी चम्पारण : निजी स्कूलों पर सख्ती, एक ही दुकान से यूनिफॉर्म-पुस्तक खरीदने का दबाव नहीं डालेंगे स्कूल
जानकारी डेस्क /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन ने निजी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे छात्रों एवं अभिभावकों को यूनिफॉर्म, जूते, टाई, बेल्ट, पाठ्य-पुस्तक, कॉपियां या अन्य स्टेशनरी सामग्री किसी एक ही दुकान या चिन्हित विक्रेता से खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिले के 300 से अधिक निजी विद्यालय संचालकों और प्राचार्यों के साथ बैठक कर छात्र हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
By
INFORMATION
27 January 2026
समृद्धि यात्रा में CM नीतीश का बड़ा ऐलान, महिलाओं को जल्द मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, बिहार को अगले 5 साल में बनाएंगे विकसित राज्य
मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री मधुबनी जिले पहुंचे, जहां उन्होंने विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी। इस दौरान उन्होंने 298 करोड़ रुपये की लागत से 101 नई योजनाओं का शिलान्यास और 93 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 294 योजनाओं का लोकार्पण किया।
By
INFORMATION
पूर्वी चंपारण में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, उपभोक्ता परेशान
![]() |
| काल्पनिक तस्वीर |
मोतीहारी (पूर्वी चंपारण) देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर मंगलवार 27 जनवरी 2026 को पूर्वी चंपारण जिले में भी साफ़ देखने को मिला। सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अधिकांश शाखाओं में कामकाज ठप रहा, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुपए पैसे के लिए लोग ईधर उधर का चक्कर लगाते दिखे।
By
INFORMATION
Subscribe to:
Posts (Atom)
ई0 एस0 वर्ल्ड जानकारी ( E. S. WORLD JNANKARI )
.jpg)





